{"_id":"6686b47d60bf0d6a6f05906f","slug":"kanpur-four-minors-arrested-for-breaking-the-lock-of-a-house-and-stealing-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिग गिरफ्तार, ये सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिग गिरफ्तार, ये सामान भी बरामद
Thu, 04 Jul 2024 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:15 PM IST
सार
Kanpur News: गुजैनी के तात्याटोपे नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार नाबालिगों को गुजैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नकदी, बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किया है। तात्याटोपे नगर निवासी कामिनी दुबे 12 जून को बेटे के साथ निजी काम से दिल्ली गईं थीं। 21 जून की सुबह करीब 11:30 बजे घर पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
अलमारी से नकदी और बर्तन गायब थे। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में नाबालिग कैद हुए थे। चारों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ हजार रुपये, तांबे के बर्तन, प्लास, कटर, पेचकस व एक टूटा हुआ ताला बरामद किया गया। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन