फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four helpers including SP leader arrested in Irfan Solanki absconding case

Kanpur: अशरफ अली बन विधायक इरफान सोलंकी हुए फरार, सपा नेत्री समेत चार मददगार गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

पुलिस ने इरफान की मददगार सपा नेत्री समेत चार को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस अफसरों का दावा है कि इरफान अभी देश में ही है। इमिग्रेशन को इससे संबंधित जानकारी दे दी गई है, ताकि वे देश न छोड़ सकें।

विज्ञापन
Kanpur: Four helpers including SP leader arrested in Irfan Solanki absconding case
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आगजनी और रंगदारी समेत गंभीर धाराओं के आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी अशरफ अली के नाम का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कराकर फरार हुए हैं। पहले दिल्ली गए और वहां से फ्लाइट पकड़कर मुंबई पहुंचे। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने इरफान व उनके भाई रिजवान समेत नौ आरोपियों पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को पुलिस ने इरफान की मददगार सपा नेत्री समेत चार को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस अफसरों का दावा है कि इरफान अभी देश में ही है। इमिग्रेशन को इससे संबंधित जानकारी दे दी गई है, ताकि वे देश न छोड़ सकें। इरफान व उनके भाई रिजवान समेत 50 अज्ञात पर आठ नवंबर को आगजनी व रंगदारी के अलावा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


तब से दोनों फरार हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि तलाश के दौरान पता चला कि इरफान सोलंकी ने अशरफ अली नाम से फर्जी आधार व अन्य दस्तावेज बनवाए। रिजवान ने भी एक फर्जी आईडी बनवाई है। इस काम में उनकी परिचित व सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके भाई अशरफ अली उर्फ शेखू नूरी, मौसा इशरत, नूरी के ड्राइवर अम्मार इलाही उर्फ अली, इरफान सोलंकी के साला अनवर मंसूरी, अख्तर मंसूरी, अली ने मदद की। इन सभी को पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस ने नूरी शौकत, अम्मार इलाही, अनवर मंसूरी व अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed