{"_id":"66d35f2388751dbe68069026","slug":"kanpur-four-arrested-including-solver-and-cheater-on-last-day-of-police-recruitment-exam-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन सॉल्वर, नकलची समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन सॉल्वर, नकलची समेत चार गिरफ्तार
Sat, 31 Aug 2024 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:53 PM IST
सार
Kanpur News: मैनपुरी का अभ्यर्थी नेकबैंड डालकर आया था उसे पकड़ा गया है। आगरा का एक अन्य युवक चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने आया था। बायोमीट्रिक में मिलान न होने पर मथुरा का तो उम्र में अंतर होने पर आगरा का अभ्यर्थी धरा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन शनिवार को कलक्टरगंज, किदवईनगर व कोतवाली क्षेत्र स्थित केंद्रों से एक सॉल्वर, एक नकलची समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। कलक्टरगंज स्थित परीक्षा केंद्र में सुबह की पाली में अभ्यर्थी नेकबैंड डालकर आया था। वहीं, किदवईनगर स्थित परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी की जगह उसका चचेरा भाई परीक्षा देने आया था। वहीं शाम की पाली में किदवईनगर पुलिस ने परीक्षार्थी को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने एक अभ्यर्थी को धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।
नेकबैंड बना गले की फांस
पहली पाली की परीक्षा में कलक्टरगंज स्थित ज्ञान भारती गर्ल्स इंटर कॉलेज के टी-13 में मैनपुरी, थाना कुरावली ग्राम नगरिया दगऊ निवासी विपनेश कुमार परीक्षा देने आया था। विपनेश नेकबैंड डाले हुए था। कक्ष निरीक्षक दीक्षा सक्सेना व अमित कुमार शर्मा ने उसे पकड़कर कलक्टरगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी आधार लेकर पहुंचा था चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने
वहीं किदवईनगर के डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आगरा निवासी रमाकांत का सेंटर पड़ा था। रमाकांत की जगह उसका आगरा निवासी चचेरा भाई सोनू सिंह कूटरचित आधार कार्ड लेकर परीक्षा देने आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि बायोमीट्रिक में मिलान न होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
ओमवीर नाम से परीक्षा देने आया, बायोमीट्रिक में दिखा लोकेश
डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ही शाम की पाली में पुलिस ने मथुरा के थाना बलदेव, किलौनी निवासी ओमवीर को गिरफ्तार किया। बायोमीट्रिक में ओमवीर की जगह लोकेश दिखा रहा था। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि सेना की भर्ती में वर्ष 2021-22 में लोकेश नाम से भाग ले चुका है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस भर्ती के लिए दोबारा किया हाईस्कूल
कोतवाली पुलिस ने क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में आगरा, थाना अछनैरा हसैला गांव निवासी निहाल सिंह को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बायोमैट्रिक मिलान में अभ्यर्थी की जन्मतिथि मिसमैच मिली। पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि कि उसने वर्ष 2010 व 2018 में हाईस्कूल किया है।

पांच दिन हुई परीक्षा में दर्ज हुए 11 मामले
पांच दिन चली परीक्षा के दौरान शहर के अलग-अलग 11 थानों में 12 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में दो मामलों में अलग-अलग दो लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
12,163 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
आखिरी दिन 69 केंद्रों में परीक्षा गई। 12163 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 25,800 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 19635 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। दूसरी पाली में 25,787 में से 19,789 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।