फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four arrested and jailed for defrauding 79 women by opening a fake bank

Kanpur: नकली बैंक खोलकर 79 महिलाओं से ठगी, चार गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Thu, 16 Oct 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

Kanpur News: लोन दिलाने का झांसा देकर तीन-तीन हजार रुपये से लेकर 2.4 लाख की ठगी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Four arrested and jailed for defrauding 79 women by opening a fake bank
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकली बैंक खोलकर 79 महिलाओं को ठगने वाले चार आरोपियों को शिवराजपुर पुलिस ने गुरुवार को छतरपुर बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। गुरैनी निवासी नरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार इन आरोपियों ने मिलकर शिवराजपुर में किराये पर जगह लेकर शिल्पा फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड नाम से बैंक खोली थी।
विज्ञापन


इसमें जितेंद्र गौतम खुद को ब्रांच मैनेजर बताता था जबकि प्रदीप ने खुद को असिस्टेंट मैनेजर और उत्तम लोन ऑफिसर व शैलेश फील्ड ऑफिसर की भूमिका निभा रहे थे। इन लोगों ने गांव-गांव घूमकर ग्रामीण महिलाओं को 50 हजार का लोन दिलाने और दोगुनी रकम लौटाने का लालच दिया था। इस तरह तीन-तीन हजार रुपये जमा करा लिए। भोली-भाली महिलाओं से करीब 2.5 लाख रुपये बटोर कर शातिर रातों रात-कार्यालय में ताला लगाकर चंपत हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों में सुल्तानपुर के सिंधौली का जितेंद्र व प्रदीप गौतम, सीतापुर के पीरपुर का उत्तम वर्मा और वहीं के सुमरांवा गांव का शैलेष गौतम शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 55 हजार रुपये, जेवर, लैपटॉप, बाइक, बायोमीटि्रक मशीन आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई की गई है। इन पकड़े गए शातिरों के खिलाफ बिल्हौर और शिवराजपुर के अलावा आगरा के न्यू आगरा थाने में भी मामले दर्ज हैं। यह लोग नकली बैंक खोलकर लोन और निवेश के नाम पर ठगी करते थे। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इन्हें पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed