फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Former partner enters nursing home, assaults, vandalizes staff; FIR filed against 34

Kanpur: नर्सिंगहोम में घुसकर पूर्व पार्टनर ने पीटा, तोड़फोड़, 34 के खिलाफ FIR, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

Tue, 25 Nov 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Former partner enters nursing home, assaults, vandalizes staff; FIR filed against 34
नर्सिंगहोम में घुसकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में मां चाइल्ड नर्सिंगहोम में सोमवार देर रात पूर्व पार्टनर बेबी पैराडाइज हॉस्पिटल के संचालक ने साथियों के साथ घुसकर स्टाफ को पीटा व जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान युवक का सिर फट गया। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई। इसका वीडियो वायरल रहा। पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, आरोपी नर्सिंगहोग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जवाहरनगर निवासी मनीष कुमार वर्मा कल्याणपुर नई शिवली रोड पर मां चाइल्ड नर्सिंगहोम का संचालन करते हैं। सोमवार रात वह अपने सहयोगी रितिक कटियार और स्टाफ के साथ नर्सिंगहोम में बैठे थे। तभी बेबी पैराडाइज नर्सिंगहोम के संचालक अमित कनौजिया, गोलू यादव, पवन राजपूत और अनुज कनौजिया ने अपने 30 अन्य साथियों के साथ मिलकर नर्सिंगहोम पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मनीष और रितिक पर बेल्ट, लात-घूंसों और लोहे की कुर्सी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

Kanpur: Former partner enters nursing home, assaults, vandalizes staff; FIR filed against 34
नर्सिंगहोम में घुसकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में मौजूद मेडिकल उपकरण, काउंटर, शीशे का गेट और अन्य सामान तोड़ दिया। घटना में मनीष वर्मा और रितिक कटियार को काफी चोट आईं। सभी आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की।

Kanpur: Former partner enters nursing home, assaults, vandalizes staff; FIR filed against 34
नर्सिंगहोम में घुसकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि आरोपी और पीड़ित दोनों पूर्व पार्टनर थे। मरीजों को ट्रांसफर करने को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि 34 के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपी हॉस्पिटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed