फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Former cleaner of ACP office brutally murdered with his head smashed with brick found lying in plot

Kanpur: एसीपी ऑफिस के पूर्व सफाईकर्मी का ईंट से कूंचा सिर, प्लॉट में खून से लथपथ पड़ा मिला शव; जांच शुरू

Thu, 08 Jan 2026 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jan 2026 02:18 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी कार्यालय के पूर्व सफाईकर्मी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह बारासिरोही के खाली प्लॉट में वह गंभीर रूप से घायल मिला था, जिसकी इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Former cleaner of ACP office brutally murdered with his head smashed with brick found lying in plot
जानकारी देते परिजन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी में मंगलवार शाम घर से निकले युवक की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। इसके बाद दो मीटर दूर बारासिरोही में स्थित खाली प्लॉट में खून से लथपथ फेंक दिया गया। युवक कल्याणपुर एसीपी के दफ्तर में कुछ समय पहले तक साफ-सफाई का काम करता था। बुधवार सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद प्लॉट पर जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नाजुक हालत में युवक को हैलट में भर्ती कराया।

विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया।  नानकारी प्रधान गेट निवासी रामवीर के छह बेटों में सोनू सिंह (30) पांचवे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि सोनू छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय स्थित एसीपी कल्याणपुर के कार्यालय में साफ सफाई का काम करता था, बीते छह माह से सोनू काम पर नहीं जा रहा था। मंगलवार शाम छह बजे सोनू कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
Trending Videos

घटनास्थल के पास खून से सनी ईंट और कुछ कपड़े पड़े थे
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह मोहल्ले के बच्चे घर से 200 मीटर दूर एक खाली प्लॉट के बगल में क्रिकेट खेल रहे थे। प्लॉट में गेंद जाने पर बच्चे बाउंड्री फांद कर गेंद खोजने पहुंचे, तो उन्हें सोनू खून से लथपथ पड़ा था। बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी, तो वहां भीड़ लग गई। सोनू के परिजन मौके पर पहुंचे, तो घटनास्थल के पास खून से सनी ईंट और कुछ कपड़े पड़े थे। उसके सिर और कान से खून निकल रहा था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे आनन फानन हैलट ले गए। वहां बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया। युवक शराब का लती था, आशंका है कि नशे में हुए विवाद में घटना हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed