फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five Detained After Stone Pelting and Highway Protest Over Woman's Death

कानपुर में महिला की मौत पर हंगामा, पांच हिरासत में; पुलिस पर हमला और जाम लगाने की रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2026 08:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के मजरा लालूखेड़ा में महिला की मौत के बाद चकेरी एयरपोर्ट के पास हुए हंगामे और पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार हंगामा करने वाले महिला और पुरुष नशे में थे।

विज्ञापन
Kanpur: Five Detained After Stone Pelting and Highway Protest Over Woman's Death
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मामले में पुलिस पर हमला, जाम लगाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा गया था। इसके बाद परिजन शव लेकर चकेरी एयरपोर्ट के पास पहुंचे और महिला की मौत को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर चकेरी, महाराजपुर, नरवल और जाजमऊ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस से झड़प हो गई और पथराव किया गया। घटना में चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात की गई। पुलिस के पहुंचने पर कई लोग अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर मिली बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भेजा है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हंगामा करने वाले महिला और पुरुष सभी शराब के नशे में थे। पुलिस पर हमला, जाम लगाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed