{"_id":"6ab756c3baf77fbc7d0a3abb","slug":"kanpur-fields-in-araul-submerged-due-to-rain-power-outage-persists-for-24-hours-drinking-water-crisis-worsens-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अरौल में बारिश से जलमग्न हुए खेत, 24 घंटे से बिजली भी गुल, पेयजल संकट भी बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अरौल में बारिश से जलमग्न हुए खेत, 24 घंटे से बिजली भी गुल, पेयजल संकट भी बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
Sat, 26 Sep 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:53 AM IST
सार
Kanpur News: अरौल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने किसानों और ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खेतों में भारी पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
अरौल क्षेत्र में बारिश से जलमग्न खेत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर नगर के बिल्हौर अंतर्गत अरौल क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते खेत जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ग्रामीणों को जलभराव और बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार बारिश के बीच बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और पेयजल समेत रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन