{"_id":"691f411ebb6c6e4cf60ff28e","slug":"kanpur-father-in-law-attacked-for-dowry-death-sparks-uproar-son-in-law-arrested-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दहेज के लिए ससुर पर हमला, मौत से मचा कोहराम, दामाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दहेज के लिए ससुर पर हमला, मौत से मचा कोहराम, दामाद गिरफ्तार
Thu, 20 Nov 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
राकेश अवस्थी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र में दहेज के लिए दामाद ने ससुर पर सोमवार रात धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुधवार रात हैलट में उपचार के दाैरान माैत हो गई। पुलिस ने दामाद पर गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कांशीराम कालोनी सनिगवां फेज-1 निवासी राकेश अवस्थी पान मसाला की गुमटी चलाते थे। उन्होंने चकेरी थाने में 17 नवंबर को दामाद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने बेटी नेहा की शादी मई 2017 में चिश्तीनगर निवासी मोनू पांडेय से की थी। आरोप है कि दामाद समेत ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर बेटी शादी के दस माह बाद से मायके में आकर रहने लगी थी। सोमवार की रात माेनू अपने चार साथियों के साथ आया और पीटा। राकेश के बेटे राहुल ने बताया कि पिता को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया था। वहां बुधवार रात उनकी माैत हो गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मोनू पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन