फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: factionalism dominates in Congress, serious allegations leveled against city president

Kanpur: कांग्रेस में गुटबाजी हावी, नगर अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

Sun, 19 Feb 2023 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Feb 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: factionalism dominates in Congress, serious allegations leveled against city president
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में निकाय चुनाव से पहले शहर कांग्रेस के भीतर घमासान मच गया है। पार्टी के उत्तर क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष फजलुर्रहमान (जीशान) अंसारी ने पार्टी के नगर अध्यक्ष उत्तर नौशाद आलम मंसूरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


कहा है कि नौशाद आलम अपने खास लोगों के माध्यम से पार्षद प्रत्याशी का टिकट बेच रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने मंसूरी द्वारा पार्टी के पुराने नेताओं व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर भी पार्टी अध्यक्ष को कार्यवाही की मांग की है। जीशान का आरोप है कि पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मान नहीं दिया जाता है। बता दें, कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उनके पद पर रहते टिकट बिक्री न होने देने की बात कही थी। साथ ही उनके सामने बुजुर्ग नेताओं ने सम्मान और काम दिए जाने की बात भी रखी थी।

विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद, प्रांतीय नेतृत्व संतुष्ट
आरोप बेबुनियाद है। संगठन में कुछ लोग गुटबाजी कर रहे हैं और पार्टी व मेरी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अलावा किसी भी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता को मुझसे या मेरी कार्यशैली से कोई शिकायत नहीं है। प्रदेश व प्रांतीय नेतृत्व भी मुझसे पूरी तरह से संतुष्ट है।- नौशाद आलम मंसूरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष, उत्तर 
 
गुटबाजी की बात गलत
पार्टी के कार्यकर्ताओं से मैं लगातार संपर्क में हूं और किसी भी दौरे में गुटबाजी की बात सामने नहीं आई है। रही शिकायत की बात तो अनुशासन समिति ऐसे मामलों को देखती है। अगर किसी के खिलाफ कोई दोष सिद्ध होता है तो पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।- बृजलाल खाबरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed