फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Extortionist called the PRO of Hallet and demanded extortion of Rs. 5 lakhs

Kanpur: वसूलीबाज ने हैलट के पीआरओ को कॉल कर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Tue, 04 Mar 2025 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

हैलट के पीआरओ से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर झूठी खबरें चलाने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर स्वरूपनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: Extortionist called the PRO of Hallet and demanded extortion of Rs. 5 lakhs
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में एक वसूलीबाज ने हैलट के पीआरओ को कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं वायरल कर आत्महत्या के मजबूर करने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस वसूलीबाज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शारदानगर निवासी विजय त्रिवेदी वर्तमान में हैलट में पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। विजय के अनुसार 27 जनवरी की देर रात 11:44 बजे उनके मोबाइल पर वरुण प्रताप सिंह ने कॉल किया। खुद को राष्ट्रीय सनातन सेना का मीडिया प्रभारी बताते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि उन्होंने रुपये देने से मना किया तो फर्जी सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल कर आत्महत्या के लिए विवश करने की बात कही।
विज्ञापन


साथ ही प्राचार्य डाॅ. संजय काला की भी छवि धूमिल करने की धमकी दी। कहा कि रुपये नहीं दोगे तो नौकरी भी नहीं कर पाओगे। साथ ही कहा कि बाज नहीं आओगे तो किसी दिन तुम्हारी गाड़ी पर कई एम्बुलेंस एक साथ चढ़वा दूंगा। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मृत्यु का भय दिखा जबरन वसूली करने, सम्मान को ठेस पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed