फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Entrepreneurs distributed fruit and fruity treats on Childrens Day

Kanpur: बाल दिवस पर उद्यमियों ने बांटे फल-फ्रूटी, चेयरमैन ने शिक्षिकाओं के वेतन में वृद्धि की सौगात दी

Fri, 14 Nov 2025 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Nov 2025 04:53 PM IST
सार

Kanpur News: दादा नगर स्थित कोपेस्टेट शिक्षा सदन में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रेरक कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर समेत कपूर परिवार ने श्रमिकों के बच्चों को फल एवं फ्रूटी वितरित कर प्रेम का संदेश दिया।

विज्ञापन
Kanpur Entrepreneurs distributed fruit and fruity treats on Childrens Day
कोपेस्टेट शिक्षा सदन में उद्यमियों ने बांटे फल-फ्रूटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बाल दिवस के अवसर पर श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू. हा. स्कूल, दादा नगर, कानपुर में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कपूर, वरिष्ठ समाजसेविका  रमन कपूर, युवा उद्यमी कार्तिक कपूर, आयुषी कपूर सहित कपूर परिवार ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फल एवं फ्रूटी वितरित की।

विज्ञापन

चेयरमैन विजय कपूर ने अपने परिवार के बच्चों मयांशी बजाज, अथर्व बजाज एवं वीहा कपूर का परिचय सभी छात्र-छात्राओं से कराया। बच्चों ने अपनी नन्हीं हथेलियों से विद्यार्थियों को फल और फ्रूटी वितरित कर प्रेम और स्नेह का सुंदर संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित उद्यमियों और अतिथियों के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीत सभी के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे। चेयरमैन ने कहा कि हम सभी उद्यमी मिलकर बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ कॉपी, किताबें, बस्ता, ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।

विज्ञापन

शिक्षिकाओं के वेतनमान में वृद्धि की सौगात दी
विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, विद्यालय और देश का नाम रोशन करें तथा भविष्य में समाज और राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनें। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय अध्यक्ष अजय कपूर के प्रस्ताव पर सभी शिक्षिकाओं के वेतनमान में वृद्धि की सौगात दी। विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के पूर्व-अध्य अजय कपूर ने  कहा कि आप सभी पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसायी अथवा उद्यमी बनें। अपने साथ-साथ अन्य परिवारों को भी रोजगार का अवसर दें एवं समाज को आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed