फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur encounter: SIT and forensic team arrived to inspect the encounter site in Bikru

कानपुर एनकाउंटर: बिकरू कांड में मुठभेड़ की जगह का मुआयना करने पहुंची एसआईटी, क्राइम सीन किया रिक्रिएट

Fri, 17 Jul 2020 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter: SIT and forensic team arrived to inspect the encounter site in Bikru
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में शुक्रवार को एसआईटी (विशेष जांच दल) पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ विकास दुबे के घर पहुंची। टीम ने विकास दुबे के घर के साथ आसपास के इलाके का भी निरीक्षण किया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल से अहम साक्ष्य भी जुटाए। क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया।
विज्ञापन


एसआईटी ने आठ पुलिस कर्मियों की मौत के बाद बदमाश जिस रास्ते से भागे उस रास्ते का भी निरीक्षण किया। इसके बाद टीम काशीनाथ पुरावा पहुंची। यहां आठ पुलिस कर्मियों की मौत के बाद पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के मामा अतुल दुबे और प्रेम प्रकाश मार गिराया था।
विज्ञापन


एसआईटी ने उस जगह का भी दौरा किया जहां यूपी एसटीएफ ने गाड़ी पलटने के बाद भागने पर विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था। यहा भी फोरेंसिक टीम ने कई सबूत एकत्र किए। टीम ने प्रभात मिश्रा के मुठभेड़ स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घातलगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया।  इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed