{"_id":"69e39781d2c09045380f46c0","slug":"kanpur-elderly-man-trapped-on-bridge-jumps-into-canal-upon-hearing-train-horn-dies-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रेन का हॉर्न सुन पुल पर फंसे बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रेन का हॉर्न सुन पुल पर फंसे बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, मौत
Sat, 18 Apr 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:09 PM IST
सार
Kanpur News: बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा पनकी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
शिवशंकर शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे पुल से होकर शुक्रवार शाम नाइट ड्यूटी पर जा रहे गुजैनी निवासी शिवशंकर शर्मा (76) ने ट्रेन का हॉर्न सुनकर हड़बड़ाहट में 11 फीट से नहर में छलांग लगा दी। इससे नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। गुजैनी आई-299 निवासी शिवशंकर शर्मा पनकी में स्थित एक कंपनी में गार्ड थे। परिवार में तीन बेटे राजकिशोर, श्यामकिशोर और रूपकिशोर हैं। वहीं, सितंबर 2025 में पत्नी कांतिदेवी का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
बेटों ने बताया कि पिता शुक्रवार शाम 6:30 बजे साइकिल से गुजैनी से रेलवे पुल से होते हुए कंपनी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाॅर्न देकर पास आती ट्रेन को देख वह बीचोबीच फंस गए और हड़बड़ाहट में करीब 11 फीट ऊपर से नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
गहराई में डूबने के कारण उनकी जान चली गई। बेटों का आरोप है कि घटनास्थल से पिता की साइकिल नहीं मिली है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से बचने के लिए बुजुर्ग के नहर में डूबने की आशंका है। पुलिस ने नहर से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन