फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Double Suicide, Husband and wife hanged themselves due to domestic discord, bodies sent for postmortem

Kanpur Double Suicide: गृह कलह में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच शुरू

Thu, 06 Jun 2024 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jun 2024 09:11 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में गृह कलह से परेशान होकर दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Double Suicide, Husband and wife hanged themselves due to domestic discord, bodies sent for postmortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में गृह कलह के बाद पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भदाशा गांव निवासी  किसान महेश चंद्र यादव के दो बेटे मुकेश उर्फ रिंकू और अरविंद उर्फ टिंकू हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। बुधवार रात महेश चंद्र के छोटे बेटे अरविंद (32) और पत्नी अर्चना (25) दोनों के बीच मध्य रात्रि में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

दोनों छत पर लेटे हुए थे। अचानक रात में पत्नी अर्चना नीचे कमरे में आई और छत पर लगे पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं, थोड़ी देर बाद जब अरविंद नीचे आया, तो देखा की पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही होने लगी थी कलह
पत्नी अर्चना को साड़ी के फंदे से लटका देख पति अरविंद ने भी बेड शीट से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। अरविंद की शादी तीन साल पहले उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में अर्चना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों  में आपसी कलह होने लगी।

मुकेश के जेवर में अरविंद की पत्नी हिस्सा मांग रही थी
दोनों के बीचआए दिन झगड़े होते रहते थे, जिस कारण अरविंद ने शराब पीना शुरू कर दिया था। परिजनों ने बताया कि अरविंद की पत्नी अर्चना उसके जेवर खा गई थी। इसी बात को लेकर बड़े भाई मुकेश के जेवर में अरविंद की पत्नी हिस्सा मांग रही थी।

तीन माह के मासूम के सिर से उठा साया
इस कारण आए दिन चौकी-थाना होता रहता था और पति-पत्नी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। अरविंद का एक तीन माह का बेटा भी हैं, जिसका अभी नाम कारण तक नहीं हुआ है। सुबह परिजनों की नजर जब कमरे में पड़ी ,तो दोनों को फांसी के फंदे में लटका देख चीख पुकार मच गई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया गृह कलह से फांसी लगाने की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। जांच रिपोर्ट आने बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed