Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur delhi express train mp ramesh awasthi

संसद में उठाई आवाज, धरातल पर मिली सौगात, श्रमशक्ति के बाद कानपुर को एक और ट्रेन, क्या बोले सांसद रमेश अवस्थी

Sat, 21 Nov 2026 12:31 AM IST
Heera कानपुर ब्यूरो
कानपुर ब्यूरो Published by: Heera Updated Sat, 21 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
kanpur delhi express train mp ramesh awasthi
सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर और दिल्ली-एनसीआर के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सांसद रमेश अवस्थी के लगातार प्रयासों और संसद में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के बाद कानपुर को 25 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली के लिए एक नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। कानपुर एक्सप्रेस के शुरू होने से हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


16 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन सफर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच दोनों दिशाओं में नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन का नियमित संचालन 19 नवंबर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


संसद में उठाई कानपुर की आवाज, पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग
कानपुर के लिए नई ट्रेन की मांग को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने रेल मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा रखा कि कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक शहर से प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दिल्ली एवं एनसीआर की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद मौजूदा ट्रेनों में यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर के यात्रियों की इस परेशानी को लगातार उठाते हुए नई नियमित ट्रेन की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप कानपुर एक्सप्रेस को मंजूरी मिली और अब इसका नियमित संचालन भी शुरू हो चुका है। इस नई ट्रेन से श्रमशक्ति एक्सप्रेस सहित अन्य यात्री ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

8 घंटे में कानपुर से आनंद विहार पहुंचेगी ट्रेन
कानपुर एक्सप्रेस लगभग 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं। यह ट्रेन कानपुर से चलकर फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

जानिए कानपुर एक्सप्रेस की समय सारणी
गाड़ी संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। यह रात 10 बजकर 38 मिनट पर इटावा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 14154 आनंद विहार से रात 11 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। यह सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर इटावा और सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

कानपुर एक्सप्रेस का किराया

- स्लीपर क्लास: 275 रुपये
- थर्ड AC इकोनॉमी (3E): 670 रुपये
- थर्ड AC (3A): 725 रुपये
- सेकंड AC (2A): 1,020 रुपये

25 साल बाद कानपुर को मिली नई नियमित ट्रेन
गौरतलब है कि वर्ष 2001 के आसपास श्रमशक्ति एक्सप्रेस की शुरुआत के बाद कानपुर को दिल्ली के लिए पहली बार एक नई नियमित ट्रेन मिली है। लगभग ढाई दशक से प्रतीक्षित इस सुविधा से कानपुर के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।


सांसद रमेश अवस्थी की ओर से संसद में उठाए गए इस मुद्दे और रेल मंत्रालय के साथ किए गए प्रयासों के बाद शुरू हुई यह ट्रेन कानपुर की रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा, बल्कि कानपुर और दिल्ली-एनसीआर के बीच आवागमन भी अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed