{"_id":"61b3b1c934d63f64d365fae9","slug":"kanpur-dehat-ward-boy-accused-of-uproar-will-be-suspended-dm-s-committee-will-investigate-akbarpur-news-knp6688747131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : हंगामे का आरोपी वार्ड ब्वॉय होगा निलंबित, डीएम की कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : हंगामे का आरोपी वार्ड ब्वॉय होगा निलंबित, डीएम की कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को दिन भर जांच का दौर चलता रहा। आरोपी वार्ड ब्वॉय को निलंबित करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, मामले की जांच के लिए डीएम ने दो सदस्यों की टीम अपने स्तर से गठित की है।
मूलरूप से हमीरपुर निवासी रजनीश शुक्ला जिला अस्पताल में वर्ष 2010 से वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात है। गुरुवार को रजनीश ने मिट्टी खनन कर बेचने व ओवरलोड वाहनों की आवाजाही की वजह से सड़क व नाली टूटने का आरोप लगा अस्पताल का कामकाज ठप करा दिया था।
डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी लगातार चल रही थी, लेकिन रजनीश ने सभी मरीजों को ओपीडी से बाहर कर ताला डाल दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को वार्ड ब्वॉय रजनीश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अब सीएमएस डॉ. वंदना सिंह वार्ड ब्वॉय को निलंबित करने की तैयारी में है। इसके लिए डीएम ने निर्देशित भी कर दिया है। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है।