{"_id":"626ee1dda563a652a758b16c","slug":"kanpur-dehat-video-of-obscene-dance-in-the-birth-anniversary-celebrations-of-dr-ambedkar-goes-viral-report-on-36-pukhrayan-news-knp6944148138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : डॉ. आंबेडकर की जयंती समारोह में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल, 36 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : डॉ. आंबेडकर की जयंती समारोह में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल, 36 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पुखरायां। अमरौधा में 28 अप्रैल की रात डॉ. आंबेडकर की जयंती समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसमें अश्लील नृत्य होने व उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 36 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में 28 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई थी। इसके लिए रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इसमें कुछ नर्तकी अश्लीलता नृत्य करते नजर आ रही हैं। जानकारी पर अमरौधा पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने सीपी मिश्र ने बताया कि कस्बा के ही महेश गौतम, अजय, दिलीप कुमार, राजेश, नितिन, रामकेश, सौरभ गौतम, राहुल, प्रदीप कुमार समेत 36 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।