फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Uncle and nephew clashed for the last rites of the woman

कानपुर देहात: महिला के अंतिम संस्कार के लिए भिड़े चाचा व भतीजा, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 31 Aug 2021 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर मंगलवार को रूरा में चाचा व भतीजा भिड़ गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्ष शांत होने पर शव खेरेश्वर गंगा घाट लेकर चले गए।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Uncle and nephew clashed for the last rites of the woman
रूरा में मुख्य मार्ग पर अंतिम संस्कार को लेकर हो रहे विवाद को शांत कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा थाना मंगलपुर के डिलवल गांव निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर मंगलवार को रूरा में चाचा व भतीजा भिड़ गए। शव वाहन खड़ा कर विवाद शुरू हुआ तो दुकानदारों ने पुलिस बुला ली। शव लेकर परिजन कानपुर के शिवराजपुर गंगा घाट रवाना हो गए।
विज्ञापन


डिलवल गांव निवासी राम किशोरी गुप्ता के पति की 15 साल पूर्व मौत हो गई थी। कोई संतान नहीं होने पर वह देवर के यहां रहने लगी। भतीजा चंदन उसकी देखरेख करता था। ग्रामीणों के अनुसार, राम किशोरी ने हिस्से की पांच बीघा जमीन भतीजे चंदन की मां को पहले ही बैनामा कर दी थी।
विज्ञापन


सोमवार को राम किशोरी गुप्ता (50) की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो कानपुर के गोविंदनगर से देवर सत्यनारायण गुप्ता भी पहुंच गया। उसने मौत की वजह को लेकर अटकलें लगाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रूरा के रास्ते शिवराजपुर के खेरश्वर गंगा घाट जा रहे थे। रूरा में क्रासिंग पार करने के बाद दुर्गा मंदिर के समीप देवर सत्यनारायण ने शव की दाह क्रिया करने की इच्छा जताई।

वहीं, भतीजा चंदन दाह संस्कार पर अड़ गया। विवाद बढ़ने पर शव वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसपर राहगीरों की भीड़ जुट गई। विवाद बढ़ने की आशंका पर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना की।

कुछ ही देर में कस्बा चौकी इंचार्ज प्रभाकर यादव पुलिस बल लेकर पहुंच गए। चंदन गुप्ता व सत्यनारायण को समझाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शांत हुए। इसपर पुलिस ने राहत की सांस ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्ष शांत होने पर शव खेरेश्वर गंगा घाट लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed