फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Troubled by domestic discord, the young man hanged himself on a tree with a pot

कानपुर देहात : घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने पेड़ पर गमछे से लगाई फांसी

Sat, 23 Apr 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Troubled by domestic discord, the young man hanged himself on a tree with a pot
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रूरा। अंगदपुर गांव निवासी युवक ने शुक्रवार की दोपहर में घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर गमछे का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतक के भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अंगदपुर गांव निवासी सुंदरलाल (45) खेती करता था। शुक्रवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते उसने घर से पांच सौ मीटर दूर बनीपारा मार्ग पर आम के पेड़ पर गमछे का फंदा डाल फांसी लगा ली। दोपहर बाद विद्यालय की छुट्टी हुई तो छात्रों ने पेड़ पर शव लटकता देखा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर लोग एकत्र हो गए। भतीजे रिंकू ने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों में युवक के घरेलू कलह के चलते फांसी लगाने की चर्चा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed