फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat train

कर्मचारी न होने से आरक्षित टिकट बुकिंग कराने पर संकट

Fri, 28 Feb 2020 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat train
झींझक स्टेशन पर बंद आरक्षण खिड़की। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रुट के झींझक रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर पर कर्मचारी न होने से गुरुवार को पूरे दिन आरक्षण काउंटर बंद रहा। इस कारण लोगों को बिना टिकट आरक्षित कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

टिकट बुकिंग में प्रभारी मीना व लिपिक एसके गर्ग, महेंद्र कुमार व मानसिंह की तैनाती है। इसमें एसके गर्ग 19 दिसंबर 2019 से मेडिकल पर हैं। बुकिंग प्रभारी 23 फरवरी से अनुपस्थित चल रही हैं। गुरुवार को महेंद्र कुमार ड्यूटी करने के बाद चले गए थे और मान सिंह ड्यूटी पर थे। तभी सुबह करीब नौ बजे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। इस कारण आरक्षित टिकट खिड़की बंद कर दी गई। पूरे दिन आरक्षित टिकट खिड़की बंद रही। इस कारण आरक्षित टिकट की बुकिंग कराने के लिए आने वाले लोग बिना बुकिंग कराए ही वापस लौटने को मजबूर रहे। स्टेशन कर्मियों ने सिस्टम खराब होने के कारण खिड़की बंद होने की सूचना चस्पा कर दी है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को सूचना दी है। आरक्षित टिकट बुक कराने आए औरंगाबाद के अमित, राजपुर के गुड्डू सिंह, मंगलपुर के रोहित, गौरी के रामजी आदि ने बताया कि अलग-अलग स्टेशनों पर जाने के लिए टिकट बुकिंग कराने स्टेशन पर आए थे, लेकिन खिड़की बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। झींझक स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि इटावा से आए कर्मचारी प्रदीप कुमार से जनरल टिकट वितरित कराई जा रही है। शुक्रवार को कर्मचारी आने पर ही आरक्षित टिकट खिड़की पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग हो सकेगी। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed