फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : The wind was slow, the humidity made it miserable, there is a possibility of rain from July 19

कानपुर देहात : हवा पड़ी मंद, उमस ने किया बेहाल, 19 जुलाई से बारिश की संभावना

Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : The wind was slow, the humidity made it miserable, there is a possibility of rain from July 19
गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मानसूनी बारिश की लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं। इधर हर दिन मौसम करवट ले रहा है। रविवार को हवा की गति मंद पड़ गई। बदली व धूप की आवाजाही से बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल किया। लोग दिनभर गर्मी से राहत पाने के लिए जतन करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने 19 जुलाई से मानसून सक्रिय होने और बारिश की संभावना जताई है। इधर आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। रात में फाल्ट से बिजली गुल होने पर लोगों की रात जागते कटती है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर पूर्व हवा की गति करीब नौ किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में बीच बीच में तेज धूप निकलने से राहगीर परेशान रहे। मंद पड़ी हवा की वजह से उमस से पसीना निकलता रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर व आसपास जल्द ही मानसून सक्रिय हो जाएगा। 19 जुलाई से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed