फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Teenager hangs herself when her lover's marriage is fixed, police engaged in investigation

Kanpur Dehat : प्रेमी की शादी तय होने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Mar 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Teenager hangs herself when her lover's marriage is fixed, police engaged in investigation
मृतक ज्योति का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से दुखी किशोरी ने शुक्रवार को घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। होली के त्योहार पर नाबालिग पिता के साथ गुजरात से गांव आई थी।
विज्ञापन

गजनेर के मुर्रा गांव निवासी रामशंकर की बेटी ज्योति (16) मां के कहीं चले जाने के बाद से गृहस्थी संभालती थी। शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब रमाशंकर घर से बाहर गया था। उसी दौरान ज्योति ने घर के आंगन में लगे जाल में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

रामशंकर घर लौटा तो बेटी को फंदे से लटका देख चीख पड़ा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और ज्योति को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की सूचना पाकर गजनेर थाने से दरोगा करवेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशंकर ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा सनी और बेटी ज्योति भी वहीं रहते थे। होली पर वह बेटी के साथ गांव आया था। रामशंकर के अनुसार ज्योति के गांव के ही गैर बिरादरी के एक युवक से प्रेम संबंध थे।
दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी। दोनों परिवार के लोगों को इसकी जानकारी थी। कुछ समय पहले युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।

युवक की वरीक्षा भी जल्द होने वाली थी। इसका पता चलने पर दुखी होकर ज्योति ने खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग ने प्रेमी के साथ शादी न होने से दुखी होकर जान दे दी है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed