फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat: Son shoots father after controversy, died

कानपुर देहात: विवाद के बाद बेटे ने पिता को तमंचे से मारी गोली फिर खुद के हाथ काट घर के बाहर घूमने लगा

Thu, 27 May 2021 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 May 2021 11:32 PM IST
सार

कानपुर देहात में पिता से विवाद के बाद बेटे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी और फिर अपने दोनों हाथों को काट कर घर के बाहर घूमने लगा।

विज्ञापन
Kanpur dehat: Son shoots father after controversy, died
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के नैला गांव के मजरा गढ़ी में गुरुवार रात बेटे ने विवाद के बाद तमंचे से पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बेटे ने अपने हाथ को भी काट लिया और घर के बाहर टहलने लगा। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


नैला गढ़ी के रामनरेश (60) का अपने बेटे संजेश से गुरुवार रात करीब नौ बजे कुछ विवाद हो गया। जिसपर संजेश ने गुस्से में आकर तमंचे से पिता को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए संजेश ने अपने हाथ को भी गड़ासे से काट लिया और घर के बाहर टहलने लगा। जिससे आसपास के लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ परशुराम सिंह व प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी रसूलाबाद भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि संजेश गांव की पानी की टंकी में ऑपरेटर का काम करता है। उसका एक भाई रंजीत माती में रहता है। संजेश की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसकी पत्नी ने शादी के एक साल बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद से संजेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसका पिता से आए दिन वाद विवाद हुआ करता था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे खाना खाते समय हुए विवाद  लोगों ने रोजमर्रा की बात समझ कर किसी प्रकार की दखल नहीं दी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज हुई। जिससे घटना की जानकारी हुई। हालाकि विवाद का कारण पता नहीं चल सका है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed