{"_id":"6203bfbeba51221b5c026aa7","slug":"kanpur-dehat-seven-legged-goat-baby-in-rajpur-crowd-gathered-to-see-the-lamb","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: राजपुर में सात पैरों का बकरी का बच्चा, मेमने को देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: राजपुर में सात पैरों का बकरी का बच्चा, मेमने को देखने उमड़ी भीड़
Wed, 09 Feb 2022 06:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुर।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:51 PM IST
सार
राजपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि हजारों में कभी एक-दो मामले ऐसे देखने में आते हैं। बकरी के गर्भ में भ्रूण के दौरान म्यूटेशन के चलते पैरों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
बकरी का बच्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा में एक पशुपालक के यहां बकरी ने सात पैरों के बच्चे को जन्म दिया है। ये कौतूहल का विषय बना है। इसे देखने लोगों का हुजूम आ रहा है।। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
राजपुर कस्बा के नई बस्ती निवासी आरिफ अली पशु पालक हैं। इसी से परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरिफ अली ने बताया कि बुधवार को उनकी एक बकरी ने सात पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। ये देख लोग हैरान हो गए। इसकी चर्चा होते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। आसपास के गांवों के लोग भी बकरी के बच्चे को देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन
राजपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि हजारों में कभी एक-दो मामले ऐसे देखने में आते हैं। बकरी के गर्भ में भ्रूण के दौरान म्यूटेशन के चलते पैरों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन