फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Pit free campaign sluggish, people traveling through bad roads

कानपुर देहात : गड्ढामुक्त अभियान सुस्त, बदहाल सड़कों से आवागमन कर रहे लोग

Thu, 30 Sep 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Pit free campaign sluggish, people traveling through bad roads
कानपुर देहात में झींझक-कंचौसी रोड़ पर गड्ढ़े। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले की खस्ताहाल सड़कों की हालत बारिश में और भी खराब हो गई है। डीएम ने पिछले दिनों बैठक करके सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए 15 सितंबर से 15 नवंबर तक अभियान चलाने को कहा था।
विज्ञापन

14 दिन बीतने के बाद भी जिले में कहीं भी काम में तेजी नजर नहीं आ रही है। कई मुख्य सड़कें तो पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। माती मुख्यालय के नजदीक कई सड़कों की हालत खराब है। जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत और खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर गांव जाने वाली सड़क बदहाल
अकबपुर कोतवाली के बगल से जमालपुर गांव जाने वाली सड़क का नामोनिशान मिट गया है। इस मार्ग में मंडी समिति, पोस्टमार्टम हाउस, बिजली घर, महिला थाना, एलआईयू व वन रेंजर कार्यालय स्थित हैं। नियमित लोगों का आवागमन रहता है पर इसके निर्माण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आमलचंदपुर से मुरीदपुर तक मार्ग पर सिर्फ गड्ढे
आमलचंदपुर से मुरीदपुर तक करीब दो किमी सड़क गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है। विभाग सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने का दावा कर रहा है लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। मार्ग निर्माण नहीं होने से लोग गड्ढों में हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं।
नई तकनीकी की सड़क चार साल में हुई जर्जर
मंगलपुर से रसूलाबाद तक 2016 में 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण दिल्ली की कंपनी ने 32 करोड़ से नीदरलैंड की जियोक्रीट तकनीकी से कराया था। मई 2018 मे काम पूरा हुआ था। दावा था इससे सड़क लंबे समय तक दुरुस्त रहेगी। वहीं, तीन साल के अंदर ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई।
झींझक कंचौसी मार्ग पर दो साल में ही हो गए गड्ढे
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से झींझक से कंचौसी तक 12 किमी सड़क के चौड़ीकरण का काम 10.34 लाख रुपये से कराया गया था। दो साल में सड़क में गड्ढे होने लगे। इससे शाहपुर, खितारी, पालनगर, परजनी, धीरपुर, दया का पुरवा, कमलापतपुरवा रानेपुर, कंचौसी समेत कई गांवों के लोग परेशान हैं।

सड़कों को चिह्नित कर उन्हें गड्ढामुक्त करने के लिए 15 सितंबर से 15 नवंबर तक समय है। लोक निर्माण के अफसरों को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं कि सबसे खराब सड़कों पर काम पहले शुरू कराया जाए। 15 नवंबर तक अगर सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुईं तो कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

मंगलपुर-रसूलाबाद मार्ग के गड्ढों में भरा पानी। (संवाद)

मंगलपुर-रसूलाबाद मार्ग के गड्ढों में भरा पानी। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed