{"_id":"62460203617aca07f71168e0","slug":"kanpur-dehat-on-the-report-of-adm-the-dm-stopped-the-salary-of-11-absent-workers-akbarpur-news-knp688625577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने नदारद 11 कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने नदारद 11 कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
कानपुर देहात। एडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले नलकूप व स्वास्थ्य विभाग के 11 कर्मचारियों के खिलाफ डीएम ने कार्यवाही शुरू की है। सभी का वेतन रोककर जवाब तलब किया गया है।
एडीएम वित्त जेपी सिंह ने बुधवार को अधिशाषी अभियंता नलकूप कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह यादव, सुधीर कुमार, कनिष्ठ सहायक सुनील साहू, आकाश सिंह व सिद्धनाथ बिना सूचना नदारद मिले थे।
इसी तरह स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में डीपीएम अमिताभ वर्मा, डीसीपीएम निवेदिता सिंह, एचएमआईएस अनिल कुमार, डीडीएम आशुतोष कुमार, डीए धर्मेंद्र सिंह व स्वतंत्र प्रताप सिंह के पूर्व की कुछ तारीखों में हस्ताक्षर नहीं मिले।
विज्ञापन
एडीएम ने कार्यवाही के लिए रिपोर्ट डीएम को दी थी। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि एक्सईएन नलकूप व सीएमओ को नदारद कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।