फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Now there will be ultrasound for three days in the district hospital, the financial burden on the patients will be less

कानपुर देहात : जिला अस्पताल में अब तीन दिन होगा अल्ट्रासाउंड, मरीजों पर कम होगा आर्थिक बोझ

Mon, 16 May 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Now there will be ultrasound for three days in the district hospital, the financial burden on the patients will be less
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज अब सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड करा सकेंगे। एडी हेल्थ के निर्देश के बाद यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों पर काफी हद तक आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में मशीन लगी है, लेकिन नियमित टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। इससे पुरानी व्यवस्था के तहत औरैया में तैनात टेक्नीशियन सप्ताह में सिर्फ दो बार अल्ट्रासाउंड करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

नौ मई को एडी हेल्थ डॉ. जीसी मिश्रा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो पता चला कि टेक्नीशियन की नियमित तैनाती नहीं होने से सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही अल्ट्रासाउंड होता है। इससे मरीजों को प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर जाना पड़ता और उनकी जेब ढीली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडी हेल्थ ने सीएमएस डॉ. वंदना सिंह को सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब यह व्यवस्था लागू हो गई है। जिला अस्पताल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।

एडी हेल्थ के निर्देश पर सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। - डॉ. वंदना सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed