फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news,corona

मंत्री जी भी मान गए नहीं सुधर सका जिला अस्पताल

Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news,corona
जरलि अस्पताल के प्राइवेट वार्ड़ को आइसोलेशन वार्ड़ बनाने पर नाराजगी जताते प्रभारी मंत्री महेश च - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सोमवार को नगर विकास और जिले के प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता कोरोना वायरस से बचाव के इंतजाम परखने जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे। उन्हें प्राइवेट वार्ड में आइसोलेशन वार्ड बना मिला। अस्पताल के बीच में आइसोलेशन वार्ड बनाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने बर्न यूनिट के नए बने भवन में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने माना कि जिला अस्पताल में काफी खामियां हैं। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दस बेड व सभी सीएचसी, पीएचसी में पांच-पांच बेड के आइसोलेशन वार्ड आरक्षित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल अकबरपुर मेें अफसर आइसोलेशन वार्ड की जगह बार-बार बदल रहे हैं। सोमवार को नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना से बचाच के लिए बने आइसोलेशन वार्ड को देखा। प्राइवेट वार्ड में आइसोलेशन वार्ड देखकर मंत्री जी पारा गरम हो गया। उन्होंने कहा कि वायरस का संदिग्ध मरीज आने पर उसे इमरजेंसी, ओपीडी दवाखाना, पोषण पुनर्वास केंद्र होते हुए आइसोलेशन वार्ड में लाया जाएगा। इससे अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा रहेगा। उन्होंने अलग भवन मेें वार्ड बनाने के लिए जगह दिखाने को कहा। इस पर अफसर प्रभारी मंत्री को परिसर में ही नए बने बर्न यूनिट भवन लेकर पहुंचे। महीनों से सफाई न होने के कारण बर्न यूनिट में कबूतरों की बीट और गंदगी मिली। प्रभारी मंत्री बदहाली देख चंद मिनट भी न ठहर सके। उन्होंने अव्यवस्था पर मौजूद अफसरों को हिदायत दी और बर्न यूनिट भवन की सफाई कराकर आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 दिन पहले जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के बगल में बने जापानी इंसेफ्लाइटिस वार्ड में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। इसके बाद अफसरों ने वार्ड को परिसर में ही बने ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया। सोमवार को प्रभारी मंत्री के आने चंद मिनट पहले ट्रामा सेंटर से जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट कर दिया गया। उसे प्रभारी मंत्री ने नकार दिया। अब चौथी जगह बर्न यूनिट में आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मंत्री महेश गुप्ता ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। कोरोना वायरस का अलर्ट होने के बावजूद जिला अस्पताल व किसी भी अस्पताल में वेंटिलेटर व आईसीयू न होने पर मंत्रीजी चुप्पी साध गए। जनवरी माह में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जिला अस्पताल मेें वेंटिलेटर सुविधा दिलाने का लिखित पत्र दिया था। प्रभारी मंत्री ने पूर्व में जिला अस्पताल अकबरपुर की बदहाल सड़क का 50 लाख रुपये से निर्माण समेत अन्य उपलब्धियां गिनाई।
जिले के प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने माती सर्किट हाउस में जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी 18 मंडलों की समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और नागरिक संशोधन कानून की जानकारी दें। इसके बाद प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने अकबरपुर अंडरपास चौराहा पर नगर पंचायत की ओर से बनवाए गए यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। नगर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए आठ गाड़ियां को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिवाश सिंह चौहान, डॉ. विवेक द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार, ईओ देवहूति पांडेय, बबलू कटियार मौजूद रहे।

पुखरायां। सीएचसी में कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के लिए आईसोलेशन कक्ष बनाया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.आदित्य सचान ने बताया कि सोमवार से ऐसे मरीजों के पंजीकरण के लिए अलग डेस्क बनाई गई है। इसमें मरीज को बीमारी के लक्षण, मोबाइल नंबर सहित पता दर्ज किया जाता है। खांसी और जुखाम तो मौसम परिवर्तन के कारण हो रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। हाथों को धोते रहें। मास्क लगाकर रहें। खांसी आने पर मुंह पर कपड़ा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed