फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Nephew act of brutality following an altercation uncle killed by scissors plunged into his neck

Kanpur Dehat: कहासुनी के बाद भतीजे की हैवानियत, गर्दन पर कैंची घोंपकर चाचा को मारा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 02:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 14 Jun 2026 02:03 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: शिवली थाना क्षेत्र में भतीजे ने आपसी विवाद के बाद अपने चाचा की कैंची से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Nephew act of brutality following an altercation uncle killed by scissors plunged into his neck
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में शनिवार रात चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद गुस्साए भतीजे ने कैंची से हमला कर अपने चाचा की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे डायल-112 पर सूचना मिली।

विज्ञापन

इसमें बताया गया कि मलिकपुर गांव निवासी प्रताप सिंह पवार (65) की उनके भतीजे सूरज सिंह पवार (21) ने हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों एक ही घर में रहते थे।  किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आए सूरज ने कैंची से प्रताप सिंह की गर्दन पर वार कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
गंभीर चोट लगने से प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी सूरज सिंह पवार को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed