फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Naveen Kumar received State Teacher Award on Teachers' Day, 62 more teachers honored

Kanpur Dehat : शिक्षक दिवस पर नवीन कुमार को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार, 62 और शिक्षक सम्मानित

Tue, 06 Sep 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Naveen Kumar received State Teacher Award on Teachers' Day, 62 more teachers honored
अकबरपुर हिंदी भवन में नवीन को राज्य अध्यापक पुरस्कार देती राज्य मंत्री, मौजूद डीएम व बीएसए। संवा? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के हिंदी भवन में सोमवार को शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां नवीन कुमार को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया गया। वहीं, परिषदीय विद्यालयों के 62 अन्य शिक्षकों को भी अच्छी सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान समारोह में महिला कल्याण व बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सिठमरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हों स्मृति चिंह, 25 हजार रुपये की चेक, शॉल भेंट की गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि जनपद शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े यह ध्यान में रखकर शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षक ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए ब्लॉकों में चार दिन का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हो चुका है। कायाकल्प अभियान में परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ किया जाना है। यहां विशिष्ट अतिथि डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय की मौजूदगी में एलईडी पर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया।
डीएम ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस बनाया जाता है। सीडीओ ने कहा कि मां बच्चे को जन्म देती हैं लेकिन शिक्षक ज्ञान देकर जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।

यहां कांधी निवासी डॉ. अंकुश कटियार को राज्यमंत्री ने कोरोना काल में दी गई उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही 62 अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट शिक्षण पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीएसए रिद्धी पांडेय, बीईओ मुख्यालय संजय गुप्ता, बीईओ सदर अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed