फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat massive fire broke out in Anandeshwar Cold Storage destroying farmers potatoes

Kanpur Dehat Fire: आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, किसानों का आलू बर्बाद…करोड़ों का नुकसान

Tue, 11 Nov 2025 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Nov 2025 10:07 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर के बारा स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार भोर में भीषण आग लग गई। इससे कोल्ड स्टोरेज में रखा किसानों का आलू पूरी तरह से बर्बाद हो गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पीछे रास्ता न होने के कारण आग बुझाने में बाधा आई और आग पर पूरी तरह से काबू पाने में शाम तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat massive fire broke out in Anandeshwar Cold Storage destroying farmers potatoes
Kanpur Dehat Fire Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर में बारा स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोर मंगलवार भोर आग लगने से खाक हो गया। भवन व किसानों का रखा आलू भी बर्बाद हो गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। अकबरपुर के बारा स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज कानपुर के अतुल अग्रवाल का है। मंगलवार भोर में कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। लपटें उठने पर जानकारी हुई।

विज्ञापन

दमकल कर्मी फायर टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। एक फायर टैंकर कानपुर से भी मंगवाया गया। पांच फायर टैंकर से दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को बढ़ने से रोका। हालांकि, आग बुझाने का काम केवल एक तरफ से ही हो सका। इसकी वजह से पूरी तरह से आग शाम तक बुझने की संभावना है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

विज्ञापन

पीछे की ओर जाने का रास्ता नहीं है
आग से कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह तबाह हो गया। अग्निशमन अधिकारी कपिल चहार ने बताया कि कोल्ड स्टोर की फायर एनओसी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कोई हताहत नहीं हुआ है। केवल एक तरफ से आग बुझाने का काम हो पा रहा है। पीछे की ओर जाने का रास्ता नहीं है। आग काबू में हैं। पूरी तरह से बुझने में दोपहर बाद तक समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed