{"_id":"5d409d9d8ebc3e6cc05052c7","slug":"kanpur-dehat-land-akbarpur-news-knp5046920184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी झींझक में सरकारी जमीन की पैमाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी झींझक में सरकारी जमीन की पैमाइस
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक नगर पालिका परिषद की धर्मशाला पर कब्जे की जांच शुरू हो गई है। इस जमीन पर 13 से ज्यादा लोगों ने अवैध कब्जे करके मकान बनाए लिए हैं। लेखपाल बुधवार को इस सरकारी जमीन की पैमाइश करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।
तात्या टोपे नगर में गाटा संख्या-390 (ग) पर धर्मशाला के लिए जमीन आवंटित की गई थी। इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर पक्के मकान बना लिए। कई लोग परिवार के साथ यहां बस भी गए हैं। एसडीएम डेरापुर दीपाली भार्गव ने क्षेत्रीय लेखपाल मोहन सिंह को इस सरकारी जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट मांगी है।
लेखपाल का कहाना है कि बुधवार को जमीन की पैमाइश होगी। एसडीएम का कहना है कि पैमाइश रिपोर्ट आने के बाद कब्जेदारों को नोटिस दिए जाएंगे। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। इससे पहले झींझक नगर पालिका में खानपुर रोड पर धर्मशाला के नाम आवंटित जमीन अवैध रूप से बेचे जाने का खुलासा हो चुका है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।