{"_id":"6309243a5986f5233634c4e4","slug":"kanpur-dehat-je-vigilance-suspended-for-indecency-with-woman-complaint-was-made-to-dm-akbarpur-news-knp7148293175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : महिला से अभद्रता में जेई विजिलेंस निलंबित, डीएम से हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : महिला से अभद्रता में जेई विजिलेंस निलंबित, डीएम से हुई थी शिकायत
विज्ञापन
कानपुर देहात। एंटी पावर थेफ्ट विजिलेंस टीम ने जुलाई में पुखरायां निवासी एक महिला के घर छापा मारा था। इसके बाद टीम के जेई ने महिला को एक ढाबे पर बुलाया और वहां अभद्रता की।
पीड़िता ने इसकी शिकायत डीएम से की तो उन्होंने दोनों पक्षों को तलब किया। जेई आरोपों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं दे सके। इस पर अधीक्षण अभियंता ने जेई विजिलेंस को निलंबित कर दिया।
पुखरायां निवासी पीड़ित महिला ने डीएम नेहा जैन से 24 अगस्त को शिकायत कर बताया कि 21 जुलाई को एंटी पावर थेफ्ट विजिलेंस टीम ने उसके घर में छापा मारा था। बाद में टीम में शामिल जेई ने फोन कर उसे एक ढाबे पर बुलाया, जहां उससे अभद्रता की। 22 जुलाई को एंटी थेफ्ट थाने में बिजली चोरी का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
इस पर 25 अगस्त को डीएम ने विजलेंस टीम व पीड़िता को कार्यालय बुलाकर दोनों पक्षों को सुना। पीड़िता के लगाए आरोपों के खिलाफ जेई विजिलेंस सागर प्रसाद कोई साक्ष्य नहीं दे सके।
प्रकरण में विभाग की छवि धूमिल करने पर अधीक्षण अभियंता ने जेई विजिलेंस सागर प्रसाद को गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबित जेई को रनियां एक्सईएन कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि जेई विजिलेंस को प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाने के बाद निलंबित किया गया है। जल्द आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
बता दें कि बिजली विभाग के कर्मियों की मनमानी के प्रकरण सामने आते रहते हैं। मई में जनपद दौरे पर आए चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी विजिलेंस जांच और मीटर लगाने के नाम पर वसूली की शिकायतों पर आपत्ति जताई चुके हैं।