फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Jal Shakti Minister inspected Ghatampur Rajbha, told the officers - leave the water

कानपुर देहात : जलशक्ति मंत्री ने घाटमपुर रजबहा का किया निरीक्षण, अफसरों से कहा - छोड़ें पानी

Thu, 14 Jul 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Jal Shakti Minister inspected Ghatampur Rajbha, told the officers - leave the water
एक्सईएन को मलबा हटाने के लिए निर्देशित करते जलशक्ति मंत्री। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कानपुर देहात से निकले घाटमपुर रजबहे का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को देखते हुए रजबहे में पानी छोड़ने व मलबा हटाने के निर्देश एक्सइएन को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। किसान की समस्याओं का निपटारा करना सरकार की प्राथमिकता में है। हमारे विभाग का मकसद हर घर से नल योजना के साथ किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन

हर हाल में यह लक्ष्य पांच सालों में पूरा किया जाना है। इसको लेकर सभी अधिकारी योजनाओं में गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने घाटमपुर राजबहे में जगह-जगह पुलिया के नीचे एकत्र मलबे को हटाने के निर्देश एक्सइएन सुरेश कौशल को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, सीपू कटियार, कमलजीत, वीर सिंह, सौरभ और सिंचाई विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed