{"_id":"5e62a7978ebc3eebac5f199e","slug":"kanpur-dehat-inspection-akbarpur-news-knp549050651","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य टीम ने रंगीन कचरी व सरसों तेल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य टीम ने रंगीन कचरी व सरसों तेल किया सीज
विज्ञापन
दुकान में सरसों का तेल सीज करती खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को मिलावट की आशंका में अकबरपुर में सरसों का तेल सीज किया। झींझक में कचरी सीज की गई। खोया भट्ठियों का निरीक्षण कर संचालकों को मिलावट न करने की चेतावनी दी गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमांशु सचान, रुचि बाजपेई व विनीता की टीम ने बिझौना, सट्टी में संजय बाबू की खोया भट्टी पर छापामार कर नमूना भरा। अकबरपुर में दिनेश कुमार गुप्ता की दुकान में मिलावट की आशंका पर 10 हजार 800 रुपये का 120 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। नमूना परीक्षण के लिए संकलित किया गया।
झींझक में करियाझाला मोड पर अजय कुमार की दुकान से 2400 रुपये की 60 किलो रंगीन कचरी सीज कर नमूना लिया गया। अभिहित अधिकारी राज कुमार गुप्ता ने बताया कि सिकंदरा में रमेश, भोगनीपुर में राम विलास व मूसानगर में कन्हैया गुप्त की खोया भट्टी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
10 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
शुक्रवार को समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह मिलावटी पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक में डीएम ने अभिहित अधिकारी राज कुमार गुप्ता से कहा कि खोया भट्ठी, होटलों, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों की नियमित चेकिंग हो। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह से कहा कि होली पर 10 मार्च को शराब दुकानें बंद रखी जाएं। चोरी छिपे शराब की बिक्री करने वाले सेल्समैनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों को होली पर सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में मौजूद रहने को कहा।