फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Husband snatched mobile, woman gave her life, maternal side alleges harassment

Kanpur Dehat : पति ने मोबाइल छीना तो महिला ने दी जान, मायके पक्ष ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 24 Aug 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Husband snatched mobile, woman gave her life, maternal side alleges harassment
उड़नवापुर में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। उडनवापुर गांव में पति की ओर से मोबाइल छीन लेने से नाराज महिला ने पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पिता ने ससुराल वालों पर बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलपुर के उडनवापुर गांव निवासी सिंकू राजपूत की पत्नी संध्या (30) अक्सर मोबाइल से किसी से बात करती थी।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। रविवार को संध्या को फोन पर बात करते देख सिंकू ने उसे पीटने के बाद मोबाइल छीन लिया था। इसी को लेकर घर में तीन दिन से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह सिंकू के परिजन किसी काम से कानपुर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान संध्या ने घर के एक कमरे में लगे पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जानकारी पर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक सांसे थम चुकी थीं। संध्या की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग औरैया जनपद थाना बेला के ताराचंद पुरवा गांव से ससुराल पहुंचे।
पिता रामकेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने संध्या की शादी 2011 में सिंकू के साथ की थी। कुछ समय बाद से दहेज की मांग व अन्य बातों को लेकर ससुराल वाले संध्या का उत्पीड़न कर रहे थे।

उधर, संध्या की मौत से बेटे मंयक (9) व बेटी आंशी (4) का रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष मंगलपुर एके मिश्र ने बताया कि घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मायके वालों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed