फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat haiway

पेट्रोल पंप की दीवार व मिट्टी धंसने से पलटा कैप्सूल गैस टैंकर

Sun, 01 Dec 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat haiway
बारा टोल प्लाजा के पास स्थित पेट्रोल पंप के बगल में पलटा पड़ा एलपीजी गैस टैंकर। - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। उमरन चौराहे के पास पेट्रोल पंप में डीजल भराने जा रहा एलपीजी गैस टैंकर अकबरपुर सांसद के पुत्र के पेट्रोल पंप के किनारे दीवार और मिट्टी धंसने से पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि गैस कर रिसाव नहीं हुआ। टैंकर को गड्ढे से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला सागर बीना से एलपीजी गैस लादकर एक टैंकर लखनऊ जा रहा था। शनिवार की दोपहर उमरन गांव के पास सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पुत्र विकास सिंह के पेट्रोल पंप पर डीजल भराने के लिए चालक अंशुमान शर्मा निवासी भदोही ने टैंकर मोड़ा। तभी पेट्रोल पंप की दीवार और मिट्टी अधिक दबाव के कारण अचानक धंस गई। इससे टैंकर खड्ड में गिर गया। रनियां व बारा चौकी पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। गैस का रिसाव न होने पर पुलिस व आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने एहतियातन लोगों की भीड़ हटवाई।
विज्ञापन

अकबरपुर एसडीएम आनंद कुमार सिंह और एफएसओ कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। चालक ने एसडीएम को बताया कि टैंकर में 17 टन एलपीजी गैस भरी है। वह मध्यप्रदेश के बीना जिला सागर से लखनऊ जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि टैंकर पलटने पर कानपुर से भारत गैस कंपनी के कर्मियों को बुलाया गया था। गैस का रिसाव नहीं मिला है। पलटे टैंकर को सीधा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के बगल में टैंकर पलटने की जानकारी पर अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि गैस टैंकर के दबाव से पेट्रोल पंप की निकासी के समीप की मिट्टी और दीवार धंस गई। इस कारण टैंकर पलट गया। आने पर पता चला कि रिसाव न होने से खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed