{"_id":"626d8ef470cbf062be670ef4","slug":"kanpur-dehat-fire-broke-out-in-transformer-and-cable-of-rasulabad-feeder-people-suffering-due-to-power-cut-for-eight-and-a-half-hours-akbarpur-news-knp6942378119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : रसूलाबाद फीडर के ट्रांसफार्मर व केबल में लगी आग, साढ़े आठ घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : रसूलाबाद फीडर के ट्रांसफार्मर व केबल में लगी आग, साढ़े आठ घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन
तहसील फीडर में फाल्ट के चलते लगी आग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ विद्युत संकट बढ़ता जा रहा है। ऊपर से हो रही कटौती के साथ स्थानीय फाल्ट लोगों की समस्या बढ़ा रहे हैं। शनिवार को रोस्टिंग के अनुसार विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो रसूलाबाद तहसील फीडर में फाल्ट हो गया।
इससे ट्रांसफार्मर व केबल में आग लग गई। किसी तरह कर्मचारियों ने आग बुझाई। पांच मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से साढे आठ घंटे करीब सात हजार आबादी गर्मी से बेहाल रही।
रसूलाबाद कस्बे में शुक्रवार रात लोगों को मात्र चार घंटे ही बिजली मिली। शनिवार सुबह से ही बिजली आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे लोग पेयजल के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन
वहीं, सुबह 11 बजे तहसील फीडर में फाल्ट के चलते ट्रांसफार्मर व केबल में आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। खामी के चलते पांच मोहल्लों तुलसीनगर, कबीरनगर, आजाद नगर आंशिक, नेहरू नगर, लोहिया नगर आंशिक में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इससे करीब सात हजार आबादी गर्मी में बेहाल रही। विद्युत कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई और केबल बदलकर दूसरे ट्रांसफार्मर से रात 7:40 बजे आपूर्ति बहाल की।
एसडीओ विद्युत गौरव द्विवेदी ने बताया कि ऊपर से हो रही रोस्टिंग के चलते विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल गड़बड़ाया है। स्थानीय फाल्ट दूर करने के लिए भी कटौती हो रही है। तहसील फीडर में आग से हुए फाल्ट को ठीक कर रात में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।