फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in six huts, 1.44 lakh cash, household items and grains were also reduced to ashes.

Kanpur Dehat: छह झोपड़ियों में लगी आग, 1.44 लाख नकद खाक, गृहस्थी का सामान और आनाज भी हुआ राख

Fri, 16 Jun 2023 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in six huts, 1.44 lakh cash, household items and grains were also reduced to ashes.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा। गुरदही बुजुर्ग डेरा गांव में गुरुवार को बिजली आपूर्ति शुरू होने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान और झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिवार के पांच और लोगों की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगीं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक आग से जलकर दो बकरियों की मौत हो गई। एक झुलस गई। छह घरों में रखी 1.44 लाख रुपये की नकदी व गृहस्थी का पूरा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गुरदही बुजुर्ग डेरा गांव में मलखान सिंह और उसके चार बेटे व रिश्ते का भतीजा एक जगह पर ही झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। सभी लोग खेती के साथ ही फेरी लगाकर हींग, कपड़े और रंग बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से मलखान के घर में अचानक आग लग गई। हवा के झोंके के साथ लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इससे मलखान के बेटों विनोद सिंह, संजय सिंह, साहिब व सुनील और भतीजे रामगोपाल के झोपड़ी भी धू-धू कर जल उठीं। लपटों को देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।

इसी बीच सूचना पाकर सिकंदरा और डेरापुर फायर स्टेशन से एक-एक दमकल वाहन के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

तब तक मलखान के छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियों की मौत हो गई व एक झुलस गई। इसके अलावा घर में रखे 65 हजार रुपये, विनोद सिंह के घर में 45 हजार रुपये, साहिब सिंह के घर में 18 हजार रुपये , सुशील सिंह के घर में 16 हजार रुपये नकद जल गए।


इसके सभी की गृहस्थी का सारा सामान व अनाज, कपड़े आदि जल गए। आग से छह घर जलने की सूचना पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने स्थानीय कोटेदार को अनाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकारी योजना के तहत आवास दिलाने के लिए उनसे दस्तावेज भी मांगे हैं। एसडीएम का कहना है कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed