फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Elderly man beaten to death over land dispute in Apona village

Kanpur Dehat: जमीनीं विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, थाना प्रभारी बोले- नहीं मिली है तहरीर...जांच जारी

Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
सार

थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मारपीट में घायल को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Elderly man beaten to death over land dispute in Apona village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव में जमीन के विवाद में गांव स्थित एक आश्रम के साधु ने पांच साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने की बात कही है।

विज्ञापन

अपौना गांव निवासी बड़े सिंह (68) की गांव में दस बीघा जमीन है। इसी जमीन पर खेती करने के साथ उन्होंने मकान बनवा रखा था। इसी जमीन को गांव स्थित आश्रम के साधु धर्मेंद्र अपनी बताते थे। इन दिनों बड़े ने खेत में बाजरा की फसल बोई थी।
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर रविवार शाम साधु धर्मेंद्र अपने साथी गांव के चार लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर बड़े के घर पहुंचा गया। जहां ईंट पथराव किया। इसके साथ ही बाजरा की फसल नष्ट कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर बड़े को लाठी डंडे से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरणासन्न होने पर सभी उसे छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रूरा में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देखते हुए सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बड़े को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मारपीट में घायल को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed