फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Devotees will throng to listen to Pandit Dhirendra Shastri's Humumant Katha, 1500 servants deployed

Kanpur News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हमुमंत कथा सुनने के लिए उमड़ेंगे भक्त, 1500 सेवादार तैनात

Sun, 16 Apr 2023 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Devotees will throng to listen to Pandit Dhirendra Shastri's Humumant Katha, 1500 servants deployed
कानपुर देहात। शिवली के रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 से 21 अप्रैल तक कथा सुनाने के साथ दरबार लगाएंगे। इसमें करीब ढ़ाई लाख भक्तों के प्रतिदिन पहुंचने का अनुमान अधिकारी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान व्यवस्था संभालने के लिए करीब 1500 सेवादार और दो सौ बाउंसर तैनात रहेंगे। वहीं, आश्रम में पं. धीरेंद्र शास्त्री क्रिकेट मैच भी खेलेंगे। इसके लिए पिच तैयार की जा रही है। संत निवास से कथा पंडाल तक पीठाधीश्वर के आने-जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक सुनील शुक्ला और अवनीश दीक्षित ने बताया कि 17 से 21 अप्रैल तक कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान पीठाधीश्वर हनुमंत कथा दोपहर तीन से शाम सात बजे तक सुनाएंगे। 19 अप्रैल को पीठाधीश्वर का दिव्य दरबार लगेगा। 21 अप्रैल को भभूति वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रतिदिन ढ़ाई लाख लोगों के आने का अनुमान है। दिव्य दरबार और भभूति वितरण के लिए भीड़ और अधिक होने की उम्मीद है। इसके मद्देजर रंजीतपुर और आसपास क्षेत्र के 1500 लोगों को सेवादार के रूप में तैनात किया गया है। दो सौ बाउंसर भी मुस्तैद रहेंगे।

रंजीतपुर में पवन तनय आश्रम के पास स्थित एक कॉलेज में अस्थाई पुलिस लाइन बनाई गई है। यहां पर वायरलेस सेट, मेस समेत अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। पवन तनय आश्रम के महंत गोपालानंद जी महाराज ने बताया कि पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त आएंगे। अगर कोई कथा के दौरान आश्रम में रुकना चाहेगा, तो उसके लिए पंडाल में ही व्यवस्था रहेगी।


एक लाख लोग प्रतिदिन चखेंगे भंडारा
कथा के दौरान आश्रम में प्रतिदिन एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। 150 हलवाई दो शिफ्टों में भोजन पकाएंगे। एक पंगत में पांच हजार लोग भोजन चखेंगे। भंडारा सुबह 10 से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके लिए कानपुर के सिख संगठनों ने बड़े-बड़े भगोने व अन्य सामान दिया है। टेंट का सामान शिवली और आसपास के क्षेत्र से मंगाया गया है। साउंड सिस्टम पीठाधीश्वर की टीम लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed