{"_id":"5dd6f1098ebc3e5490744a4d","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp527334987","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा चार की छात्रा को अश्लील पत्र देने में शिक्षक व प्रबंधक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा चार की छात्रा को अश्लील पत्र देने में शिक्षक व प्रबंधक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बा के एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा को एक शिक्षक ने अश्लील भाषा में लिखा पत्र थमा दिया। अभिभावक के शिकायत करने पर स्कूल के प्रबंधक ने पत्र को फाड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है। घटना बुधवार की है।
झींझक कस्बा के एक मान्यता प्राप्त स्कूल में क्षेत्र की आठ वर्षीय बालिका कक्षा चार में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बुधवार को स्कूल गई थी। स्कूल में कक्षा में पढ़ाने पर शिक्षक ने अश्लील बातें लिखा एक पत्र उसकी बेटी को थमा दिया। इसकी शिकायत प्रबंधक से की गई, तो उन्होंने ने पत्र फाड़ कर फेंक दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। बकौल पिता उन्होंने आरोपी शिक्षक व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मंगलपुर थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षक समीर त्रिपाठी और प्रबंधक पिंकी पर अश्लील हरकत, अश्लील पत्र फाड़ने व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शिक्षक फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही हैं। साथ ही ं प्रबंधक से भी पूछताछ चल रही है।