{"_id":"5dd6ef9f8ebc3e54791d9047","slug":"kanpur-dehat-cow-akbarpur-news-knp5273345116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा गोशाला में मरणासन्न गोवंशों का हुआ इलाज, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा गोशाला में मरणासन्न गोवंशों का हुआ इलाज, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत की कान्हा गोशाला में बुधवार को एक गोवंश की मौत के बाद गुरुवार को पशु चिकित्सकों की टीम वहां पहुंची। टीम ने बीमार पांच गोवंशों का इलाज किया। इनमें से दो गोवंश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के तिवारीपुरवा गांव स्थित कान्हा आश्रय स्थल पर गोवंश का हाल बेहाल है। 200 पशुओं की क्षमता वाले इस आश्रय स्थल में 218 गोवंश रखे गए हैं। बुधवार को यहां एक गाय की मौत हो गई थी। उसे दफनाने के लिए ले जाते वक्त ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। इस पर मामले का खुलासा हुआ था। आश्रय स्थल में पांच मवेशी अभी बीमार हैं। यहां गोवंश को केवल सूखा चारा ही दिया जा रहा है। इसके चलते वह कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। गोवंश की मौत के बाद एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को अकबरपुर से उप मुख्य पशुपालक अधिकारी डा. भगवान सिंह की अगुवाई मेें टीम कान्हा गोशाला पहुंची और बीमार गोवंशों का इलाज किया। डा, भगवान सिंह ने बताया कि दो गोवंशों की हालत में सुधार हुआ है। बाकी का इलाज किया जा रहा है।
शासन ने मवेशियों का इलाज करने के निर्देश सिर्फ पशु चिकित्सकों को दिए हैं। अकबरपुर की कान्हा गोशाला में इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। यहां पर पशु चिकित्सकों के बजाय पैरावेटस व पशुधन प्रसार अधिकारी इलाज करते हैं। इससे मवेशियों की जान संकट में पड़ जाती है। पिछले दिनों इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।