{"_id":"63b5dacf5e1fe03c3d6c2574","slug":"kanpur-dehat-cold-turned-fatal-four-including-two-innocents-died-northwest-wind-increased-melting-akbarpur-news-knp737098054","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : ठंड हुई जानलेवा, दो मासूमों समेत चार की जान गई, उत्तर पश्चिम हवा ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : ठंड हुई जानलेवा, दो मासूमों समेत चार की जान गई, उत्तर पश्चिम हवा ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन
इमरजेंसी में कोल्ड स्ट्रोक के मरीज को देखते ईएमओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। हवा की दिशा तीन दिन बाद फिर से उत्तर पश्चिम हो गई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और 2.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से बुधवार को गलन बढ़ गई। इससे लोग दिन भर ठिठुरते रहे। वहीं, जिले में बढ़ती ठंड बच्चों व बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है।
बुधवार को रसूलाबाद और डेरापुर में दो मासूमों व शिवली में एक किशोर व पुखरायां में एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या अब 14 हो गई है।
डेरापुर के भड़ावल गांव निवासी प्रतिमा ने बताया कि बुधवार की सुबह ठंड लगने से बेटी मान्या (5) की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे श्यामनगर वार्ड स्थित एक क्लीनिक पर ले गए। वहां मौजूद व्यक्ति ने मान्या को दो इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
इसके बाद हालत और बिगड़ी तो सीएचसी ले गए। जहां डॉ. मनोज ने मान्या को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुरोध पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर चंद्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह रसूलाबाद अंगदपुर गांव निवासी सरवन की पत्नी प्रियंका ने बताया कि 20 दिन के बेटे को दूध पिलाकर मंगलवार रात सुलाया था। रात में ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ी तो सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, शिवली के मवैया गांव निवासी श्रीराम ने बताया कि मंगलवार को बेटे अंकित (14) को सर्दी लगने से अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए हैलट ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था।
वहीं, भोगनीपुर के मजरा भोगीसागर निवासी तेज प्रताप यादव ने बताया कि पिता दयाशंकर यादव (55) मंगलवार की रात खेत में गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। रात में ठंड लगने से हालत बिगड़ गई।
बुधवार की सुबह एक निजी अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कोल्ड स्ट्रोक से बिगड़ी हालत, कानपुर नगर रेफर
अकबरपुर निवासी सविता देवी (65) को ठंड लगने की वजह से शरीर अकड़ गया था और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसी तरह सिकंदरा के बयामऊ निवासी भारत शर्मा (65) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुचे। यहां ईएमओ डॉ. एपी सिंह ने कोल्ड स्ट्रोक होने की बात कहते हुए प्राथमिक उपचार किया। इसके एक घंटे बाद दोनों को अस्पताल से कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।