{"_id":"63a205b21108796ead0f0be3","slug":"kanpur-dehat-car-collided-with-a-tree-retired-inspector-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: पेड़ से टकराई कार, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: पेड़ से टकराई कार, सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 21 Dec 2022 12:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Dec 2022 12:28 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में श्यामपुर गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े। कानपुर नगर में कल्याणपुर के बारा सिरोही निवासी सेवानिवृत्त दरोगा हरगोविंद सिंह (64) मंगलवार की शाम कार से गजनेर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
रायपुर गजनेर मार्ग पर श्यामपुर गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हरगोविंद गंभीर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर रनियां पुलिस ने उनको पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. डीके सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, हादसे की जानकारी पुलिस ने हरगोविंद के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचीं पत्नी उमा, बेटे अभिषेक, बेटी विप्रा व छोटे भाई देवेंद्र शव देखकर बिलख पड़े। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन