फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cable box burnt in Jhinjhak, power supply stalled in 100 villages and two localities

Kanpur News: झींझक में केबल बक्सा जला, सौ गांवों व दो मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 05 May 2023 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cable box burnt in Jhinjhak, power supply stalled in 100 villages and two localities
झींझक। नगर के भोला नगर के लगरथा रोड न्यू बिजली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन का अक्षयवट आश्रम के पास केबल बक्सा जल गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों व झींझक के दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति साढ़े बारह घंटे ठप रही।
विज्ञापन


इसके चलते एक लाख से अधिक लोगों ने पूरी रात अंधेरे में गुजारी। साथ ही दोपहर के पेयजल संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने केबल बक्सा की मरम्मत की, इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


कठिका पारेषण केंद्र से झींझक के भोला नगर स्थित बनवीन बिजली उपकेंद्र लगरथा रोड को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट आश्रम के पास बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे केबल बक्सा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बिजली उपकेंद्र से जुड़े मंगलपुर, औरंगाबाद, कांशीराम, अकारु, भोलानगर फीडरों से जुड़े सौ से अधिक गांवों व झींझक के भोलानगर व खानपुर रोड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

उपभोक्ताओं ने केबल बक्सा फुंकने की खबर बिजली विभाग के अधिकारियों की दी, लेकिन रात में कोई मरम्मत करने नहीं पहुंचा। इसके चलते एक लाख से अधिक लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। गुरुवार को दोपहर तक पानी की समस्या से जूझना पड़ा गया।

गुरुवार को बिजली कर्मियों ने फुंके केबल बक्से की मरम्मत की। तब दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लगरथा के अजय प्रताप सिंह, मंगलपुर के अशोक राजपूत, औरंगाबाद के शैलेंद्र कुमार, कस्बा के गोपीकिशन का कहना है की दिन में अघोषित कटौती होती है।


वहीं फाल्ट के कारण रात भर बिजली न आने के कारण गर्मी में समस्या का सामना करना पड़। जेई झींझक आरएस वर्मा ने बताया 33 केवी लाइन का केबल बक्सा जलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। केबल बक्सा की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed