{"_id":"6613037186f1da8b820e4999","slug":"kanpur-dehat-brother-falls-into-the-pan-after-being-snatched-from-sisters-hand-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-111048-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर देहात में बहन के हाथ से छिटककर कड़ाही में गिरा भाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर देहात में बहन के हाथ से छिटककर कड़ाही में गिरा भाई, मौत
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। बड़ा धरमपुर गांव में रविवार सुबह चूल्हे के पास खेल रहा मासूम उठाने के दौरान बहन के हाथ से छिटक कर कड़ाही में गिर गया। झुलसने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बड़ा धरमपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार की पत्नी सावित्री रविवार सुबह सात बजे चूल्हे पर सब्जी पका रही थी। इस दौरान बेटा नितिक (1) खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गया। इस पर सावित्री ने बेटी गृहस्थी (4) से बेटे को चूल्हे से दूर करने के लिए कहा।
भाई को गोद में उठाने के दौरान बहन के असंतुलित हो जाने से मासूम छिटक कर कड़ाही में गिर गया। इससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉ. दिलीप कुमार ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। नितिक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता कुलदीप, मां सावित्री, बहन गृहस्थी, बाबा कालिका प्रसाद, दादी माया देवी बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का सेंगुर नदी में अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच कराई जाएगी।