{"_id":"6aafc5d5c004d53dfc0410d7","slug":"kanpur-dehat-body-of-a-young-man-found-in-fields-with-hands-and-feet-tied-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: खेतों में हाथ-पैर बंधा पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: खेतों में हाथ-पैर बंधा पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 20 Sep 2026 05:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय के निकट सड़क किनारे खेतों में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का हाथ पैर बंधा शव पड़ा मिला है। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फारेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैनी गांव के हरगोविन्द ने बताया कि रविवार की भोर पहर करीब 4 बजे पुत्र रोहित (26) शौंच जाने की बात कहकर गया था। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि पुत्र रोहित का शव गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला। शव के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। पिता, मां प्रेमा देवी चचेरा भाई अनूप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही, कोतवाल सतीश सिंह ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए है। पिता हरगोविंद ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।