फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: bike collided with loader on Rasulabad Bela road, youth died

Kanpur Dehat : रसूलाबाद बेला रोड पर लोडर से भिड़ी बाइक बाइक, युवक की मौत

Thu, 17 Nov 2022 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: bike collided with loader on Rasulabad Bela road, youth died
रसूलाबाद। कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक लोडर से भिड़ गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर समथा कल्याणपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह (23) कस्बे के जीएन राइस मिल में एक साल से श्रमिक था।
विज्ञापन

वह मिल परिसर में रहता था। बुधवार रात वह बाइक से आजाद चौक के निकट एक ढाबे पर खाना लेने जा रहा था। रसूलाबाद बेला रोड पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक खड़े लोडर में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे मिल मालिक हाजी फैजान खान व पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां ईएमओ डॉ. बृजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिल मालिक ने परिजनों को फोन कर खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की जानकारी पर गर्भवती पत्नी माला, मां कमली देवी, भाई कृष्ण नंदन, पवन बिलखने लगे। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed